Benefits Of Drinking Milk After Dinner : ये 6 फायदे सेहत को मिलते है रात को खाना खाने के बाद दूध पीने से

Benefits Of Drinking Milk After Dinner

Benefits Of Drinking Milk After Dinner In Hindi: दूध पोषक तत्वो से भरपूर और अपने आप मे एक संपूर्ण आहार है। जिसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और डी जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह या दिन के समय की तुलना में रात मे दूध का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग डिनर में ही दूध लेना पसंद करते है, या फिर रात को सोने से पहले। लेकिन क्या आप जानते हैं रात को खाना खाने या डिनर के बाद दूध का सेवन करने से भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते है,  हालांकि आपको खाना खाने के बाद तुरंत दूध का सेवन नहीं करना होता है. आपको डिनर के कुछ समय बाद दूध का सेवन कर कर सकते है। क्योंकि इससे कुछ लोगो को कई स्वास्थ्य समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि रात को खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए ? रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे (raat ko khana khane ke bad doodh peene ke fayde) और कितना समय बाद दूध पीना चाहिए ? इस विषय पर बेहतर जानकारी

खाना खाने के तुरंत बाद दूध क्यों नहीं पीना चाहिए- Why Should Avoid Drinking Milk Right After Meal
डायटीशियन गरिमा बताती है, कि बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते है। ऐसा खासतौर पर उन लोगो में होता है, जिन लोगों दूध से एलर्जी या दूध के साथ खाए जाने वाले फूड्स से एलर्जी होती है। ऐसे मे पेट संबंधी समस्याए जैसे अपच, कब्ज, पेट मे गैस, सीने मे जलन, एसिड रिफ्लक्स आदि जैसी समस्याए देखने को मिल सकती हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि अगर आपने भोजन मे कुछ नमकीन, खट्टे फूड्स, मांस, दही, उड़द की दाल, संतरा, आंवला या नींबू के रस आदिक का सेवन किया है तो ऐसे में आपको दूध का सेवन तुरंत बाद करने से बचना चाहिए।

खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे- raat ko khana khane ke bad doodh peene ke fayde

1. रात को नींद अच्छी आती है : रात में दूध ही एक ऐसा फूड है, जो रात में आपके शरीर मे बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। यह आपके मस्तिष्क को शांत करता है और थकान दूर करता है। जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद लेने मे मदद मिलती है।

2. भोजन का पाचन बेहतर होता है : अगर आप खाना खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो यह भोजन को पचाने में सहायता करता है, जिससे खाना वेस्ट नहीं होता है और उसका पूरा लाभ आपके शरीर को मिलता है।

3. पेट में गैस और कब्ज नहीं होती है : रात में भोजन के बाद दूध पीने से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है, साथ ही यह कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है, इससे आपको सुबह मलत्याग में परेशानी नहीं होती है।

4. हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं :  यह आपकी हड्डियों और दांतों के टूटने, फ्रैक्चर और झड़ने को जोखिम को कम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

5. शरीर को ताकत मिलती है : प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह आपके मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर की थकान, चिंता, तनाव आदि को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाता है।

अन्य फायदे : भोजन के बाद दूध पीने से हार्मोन्स के संतुलन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन, वजन बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए – after how much time we should drink milk after dinner

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको भोजन के कम से 40 मिनट बाद तक दूध पीने से बचना चाहिए। आयुर्वेद में भोजन के तुरंत बाद दूध पीने से सख्त परहेज करने की सलाह दी जातीहै। साथ ही आपको खाना खाने से पहले भी कम से कम 30 मिनट तक दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने मांस, एसिडिक और खट्टी चीजों का सेवन किया है तो भोजन और दूध के बीच में एक घंटे का गैप जरूर रखें।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!