बाइक सवार को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर से मौत, दूध लेने जाते समय रास्ते में हुआ हादसा, पेट से बाहर निकली आंत

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/ सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल युवक का जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सदर थाना पुलिस के अनुसार शंकर घोघरा, निवासी देवल घोघरा फला की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया की उसका बेटा संजय घोघरा (18) मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम के समय वह घर आए मेहमान के लिए दूध लेने के लिए जा रहा था। उसी समय उदयपुर से डूंगरपुर की तरफ आ रही एक गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय के पेट की आंते बाहर आ गई और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें लगी। गंभीर हालत में उसे डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद गंभीर घायल संजय को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर सदर थाना की देवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को शव के पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!