पुनर्वास कॉलोनी में पहलगाम हत्याकांड की निंदा, आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग​

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। पुनर्वास कॉलोनी ब्लॉक C के वाशिंदों ने पंचदेव मंदिर परिसर में एकत्र होकर कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष 27 हिंदुओं की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ध्यानीलाल कंसारा, पंचदेव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष करण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष भगवतीलाल पंचाल, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सुथार, गणेशमण्डल प्रभारी मनोज पंड्या और नवरात्रि गरबा महोत्सव प्रभारी महिपाल सिंह राव ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़े शब्दों में भर्त्सना की।​

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

इस बैठक में विजयराम भावसार, मणिलाल पंड्या, यशवंत पंड्या, राजेश सूत्रधार, मनोहर सिंह डॉक्यूमेंट राइटर, दातार सिंह चौहान, विनोद चौबीसा, महेश चौबीसा, दिलीप सहित पुनर्वास कॉलोनी के कई अन्य लोगों मौजूद रहे। सभी ने इस घिनौने हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त किया।​

परिसर में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत 28 आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से आतंकवादियों और आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!