सागवाडा। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वागड़ में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाएँ भी पीछे नहीं रह रही है। गाँव गाँव में महिलाओं की ओर से विविध आयोजन किए जा रहे हैं। खडगदा में महिलाओं की ओर से जय श्रीराम का नाम लिखा जा रहा है।
साथ ही घर घर ओम और स्वास्तिक के चिन्ह बना कर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। 20 जनवरी से गाँव में विविध धार्मिक आयोजन होंगे। 15 जनवरी से सुबह प्रभातफेरी शुरू हो जायेगी। 21 को सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। 22 जनवरी को हवनात्मक हनुमान चालीसा का पाठ होंगे।
इसके अलावा गाँव में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा और गरबा रास का आयोजन होगा। सर्व समाज की ओर आयोजित हो रहे इस आयोजन में 21 व 22 को नगर भोज होगा।
Related Posts:
रेस्ट्रोरेंट और स्वीट शॉप में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया काबू, गैस लीक होने से हादसा
अवैध शराब पर ये कैसी कार्रवाई? सिर्फ़ बीयर की 4 बोटल जब्त ! शहर के आसपास प्रमुख मार्गों पर शराब के अ...
भामाशाहों ने गौसेवा में दिखाया समर्पण, गौशाला को भेंट किए 14 पंखे
सागवाड़ा: अंबाजी धाम के लिए 501 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

