-स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सागवाडा में रुडिप के अधिकारियों को लगाई फटकार
-शहर के विकास और भविष्य को ध्यान में रखकर सर्व सम्मिति के साथ भवन निर्माण की दी सीख
-कांग्रेस के शासन में व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दिया जाता था, भाजपा के शासन में शहरी विकास पर फोकस किया जाता
सागवाडा। नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर बांसवाडा से सडक मार्ग से माही पुल सागवाडा नगर पालिका भवन पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत विधायक शंकरलाल डेचा, नगर पालिका अध्यक्ष आशिष गांधी, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने किया। कार्यक्रम में पालिका के पार्षद, भाजपा नेताओं ने बडी फुलमाला से स्वागत किया।
मंत्री ने शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जनता से शिविरों से अधिकतम लाभ उठाने का आहवान किया। मंत्री ने नगर पालिका भवन, कच्ची बस्ती में पट्टा वितरण और सीवरेज कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पालिका का नया भवन शहर के विकास, पार्किंग व्यवस्था और नागरिक सुविधा को ध्यान में रखकर बनाए जाने का सुझाव दिया।
इसके लिए शहर में सर्वसम्मति से निर्णय के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान रखने की हिदायत दी। नगर पालिका भवन निर्माण को लेकर नई जमीन और पुरानी नगरपालिका की ज़मीन का अवलोकन कराया गया। कच्ची बस्तियों में पूर्व में वितरित पट्टों को लेकर राज्यभर में शिकायतों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि इस विषय को गंभीरता से लिया गया है और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक और जिलाध्यक्ष ने रुडिप की लापरवाही का कच्चा चिट्टा खोला, तो मंत्री ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया
कार्यक्रम के दौरान मंत्री खर्रा के समक्षी जिलाध्यक्ष अशेाक पटेल ने शहर मे सीवरेज कार्य के कारण पिछले छह माह से शहरवासियों की तकलीफ के वीडियो, फोटो और खबरों की कटिंग अपने मोबाइल से दिखाई। विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि पेयजल और सिवरेज की लाइन डालने वाले अधिकारी आज तक ऑफिस में नही आते है। कई बार कलेक्टर और स्वयं ने शहर की बदहाल व्यवस्था की फटकार लगा चुके हैं इसके बावजूद हमेशा अधिकारी ठेकेदार की पैरवी करते रहते है। इस पर मंत्री ने ईशारा करते हुए रुडिप के एसई मधुसूदन गेदा को बुलाया। वे मंत्री से समक्ष नक्क्षा खोलकर दिखाने लगे।
जिस पर मंत्री ने कहा कि मुझे नकक्षा मत दिखाओ। आपने छह माह से शहर में जो परेशानी खडी कर रखी है। उसे 24 घंटे में अपडेट करो। सड़के खोदकर घटिया निर्माण से दब गई है। कई जगह धुल और गड्डों से लोग परेशान हैं विधायक शंकरलाल डेचा के साथ सागवाड़ा शहर की गली—गली में घूमकर समस्या को लिखित में मेरे पास 24 घंटे में भेजो। इन समस्याओं का कितने दिन में निपटारा करोंगे यह भी लिख कर मेरे पास भिजवा दो। शहर के लोगों को तकलीफ नही होनी चाहिए। कार्य गुणवत्ता के साथ अच्छा करके देना हैं। अधिकारियों ने मंत्री की फटकार के बाद डायरी में हर चीज लिख रहे थे।
शहरी सेवा शिविरों का लें अधिकतम लाभ : मंत्री
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा और भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 17 सितम्बर से 17 नवम्बर तक शहरी सेवा शिविर संचालित कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अल्प एवं मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, वहीं जनजाति क्षेत्रों के लिए भी विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। जो लोग ऋण लेते हैं, वे समय पर उसका भुगतान करें ताकि दूसरों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके। मंत्री खर्रा ने कहा राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के प्रयासों में हम सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
सागवाड़ा में स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का स्वागत
सागवाड़ा। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का सागवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। माहीपुल पर डूंगरपुर सीमा में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री खर्रा विधायक कार्यालय पहुँचे, जहाँ विधायक शंकरलाल डेचा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणौली, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पटेल, नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, हेमंत दादा पाठक, एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने स्वागत उद्बोधन दिया। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि सागवाड़ा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, नगर पालिका भवन शीघ्र बने और उसका शिलान्यास मंत्री जी के हाथों से हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में व्यक्तिगत विकास हुआ, जबकि भाजपा शासन में वास्तविक शहर विकास हो रहा है। विधायक शंकरलाल डेचा ने कच्ची बस्ती के पट्टे सहित शहर के अन्य विकास कार्यों की मांग रखी और सीवरेज कार्य की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान उन्होंने पेराफेरी क्षेत्र से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम का संचालन ताजेंग पटेल ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार जैन, नारायणलाल दर्जी, नरेंद्र गोवाडिया, श्याम भट्ट, विक्रम सिंह, चंद्रेश व्यास, योगेश संघवी, विक्रम सिंह, धुलती यादव, चंदन सिंह चौहान, जयंतीलाल बोबडा, गिरीश पाटीदार, जयंतीलाल मोची, अश्विनी बोबडा और दलीचंद बुनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।