डूंगरपुर। जिले की आसपुर पंचायत समिति के टोकवासा गाँव में बीती रात बारिश के चलते उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का छज्जा गिर गया |
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गनीमत रही की छज्जा रात को गिरा, दिन में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था | इधर उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने विभाग के उच्चाधिकारियों को हादसे की सुचना दी है |
मामले के अनुसार टोकवासा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है | उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग 13 वर्ष पुरानी है। लेकिन दो पहले विभाग को इसे हैण्डओवर किया गया था | केंद्र में दो एएनएम कार्यरत हैं और रोजाना सुबह 9 से 10 मरीजों की जांच होती है। बारिश के दौरान पूरी बिल्डिंग में पानी टपकता है, जिससे इमारत जर्जर हो चुकी है।
बरसात में यहां बैठना मुश्किल हो जाता है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बीती रात बारिश के चलते उप स्वास्थ्य केंद्र का छज्जा गिर गया | सुबह जब स्टाफ पहुंचा तो छज्जे को गिरा देखा | हालाकि रात में हादसा होने से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यही घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था |
इधर उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने विभाग के उच्चाधिकारियों को हादसे की सुचना दी जिस पर ब्लाक सीएमएचओ डॉ नागेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली | इसके बाद भवन की जर्जर हालत देखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र को पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है |