डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

डूंगरपुर/अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से सम्मानित किया गया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण को लेकर कलेक्टर की ओर से चलाए गए अभियान को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम, यूडीआईडी और दिव्यांग सशक्तिकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को यह सम्मान दिया गया है।

Dungarpur

जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड अभियान चलाया था। मिशन के तहत डूंगरपुर जिले के सभी 10 ब्लॉक में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किए गए थे।

दिव्यांगजनों को डोर-टू-डोर राशन डिलीवरी, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के 100 प्रतिशत मतदान के लिए भी जिला कलेक्टर के प्रयास रंग लाए। राजीविका के माध्यम से दिव्यांगजनों के 228 स्वयं सहायता समूह बनवाए गए। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत राज्य में सर्वाधिक में 6 हजार 895 दिव्यांजन पंजीकृत किए गए। 76.44 प्रतिशत के साथ 2 लाख से ज्यादा मानव दिवस सृजन किए गए।

वहीं 4.25 करोड़ रुपए की मजदूरी का भुगतान किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है। राष्ट्रपति की ओर से जिला कलेक्टर को मिले सम्मान के बाद डूंगरपुर में भी खुशी की लहर है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!