डूंगरपुर विधायक ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, बच्चों के साथ मिलकर काटा केक, गरीब परिवारों की महिलाओं को बांटा राशन

Dungarpur MLA celebrated Chief Minister's birthday


 

डूंगरपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने बच्चों के साथ केक काटा।

इसके बाद गरीब परिवार की महिलाओं को राशन वितरण किया। विधायक ने लोगों को महंगाई राहत कैप में जाकर विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने करवाकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।

ये वीडियो भी देखे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने सबसे पहले बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और फिर बच्चों को केक खिलाया। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को साड़ी और राशन भी वितरित किया। गणेश घोघरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीब को भगवान मानकर उनकी सेवा की है।

सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। महिलाओं को अब रसोई गैस 500 रुपए में मिलेगा। अस्पतालों में 25 लाख रुपए तक का इलाज फ्री होगा। 100 यूनिट तक घर का बिजली का बिल नहीं आएगा। ऐसी योजनाएं आज तक देश के किसी भी मुख्यमंत्री ने शुरू नहीं की है। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि आमजन को महंगाई से राहत दिलाने शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न योजनाओं में अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर और गारंटी कार्ड लेकर योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!