डूंगरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। धंबोला थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में जिला मुख्यालय डूंगरपुर कंट्रोल रूम में तैनात एएसआई हरिशंकर सरपोटा की पत्नी रमिला देवी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बजरंग गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, वाणिया तालाब निवासी बजरंग अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सीमलवाड़ा बाजार सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान किशनपुरा गांव से निकलते समय उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बजरंग को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts:
आग से कपड़े की दुकान खाक, 25 लाख का नुकसान, सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़...
Rajasthan Update : राजस्थान में 10 जुलाई से शुरू होंगे राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेल
घर में घुसकर चोरी का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार, परिवार के लोगों के जागने पर भागा, पहले से 7 मामले ...
डूंगरपुर : देवसोमनाथ के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

