डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के झौथरी बिचका फला गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक पर उसके चाचा और परिवारजनों ने लट्ठ व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में युवक धर्मेश कटारा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता शंकर कटारा ने बताया कि उनका बेटा धर्मेश उदयपुर से घर लौटा था, तभी चाचा इंद्रलाल कटारा और उसके परिवारजनों ने जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।
विरोध करने पर धर्मेश पर हमला किया गया। बीच-बचाव में मां शांति देवी भी मौके पर पहुंचीं, बाद में घायल धर्मेश को पिता शंकरलाल ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को रिपोर्ट दी गई है और जांच जारी है।
Related Posts:
सर्प दंश से दो सगी बहिनों की मौत, गांव में कोहराम
घर से नाराज होकर निकली बालिका का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
दीपावली पर्व को देखते हुए नगर परिषद ने व्यापारियों और दुकानदार को अपनी दुकानों की आकर्षक सजावट करने ...
तीसरी मंज़िल से गिर बच्ची, खेलते हुए रेलिंग से कूदी बच्ची, घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद, गोकुलपुर...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

