सागवाड़ा से हुए पदयात्रियों के जत्थे अंबाजी के लिए रवाना

सागवाड़ा। गुजरात के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अंबाजी जाने के लिए विभिन्न पदयात्री संघ गुरुवार को जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।

शहर से जय अंबे पदयात्री संघ खटीकवाड़ा का जत्था रवाना हुआ। संघ के पंकज खटीक ने बताया कि  पदयात्रियों का दल मसानिया तालाब के तट पर स्थित दशामाता मंदिर में माताजी की पूजा अर्चना व आरती कर रवाना हुआ। जहां से खटीकवाड़ा में सभी का माल्यार्पण से स्वागत किया।

वहीं राजभोई समाज के 50 पदयात्रियों का जत्था भी अंबाजी के लिए रवाना हुआ। दिलीप भोई ने बताया कि माताजी के रथ के साथ जत्था डूंगरपुर, रतनपुर, शामलाजी, भीलोड़ा, छोटे अंबाजी होते हुए अंबाजी पहुंच कर दर्शन करेगा।

पूर्व भोई समाज के पंचों ने पदयात्रियों का अभिनंदन किया।बरबोदनिया ग्रामीणों की ओर से पदयात्रियों के लिए डूंगरपुर रोड पर बरबोदनिया मोड के पास भंडारा लगाया गया। पदयात्रियों के लिए अल्पाहार, भोजन और दवाई की व्यवस्था की गई है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!