सागवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेश संगठन महा सचिव ललित तूनवाल ने एक आदेश जारी कर सागवाड़ा निवासी सन्नी बामणिया पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार बामणिया को जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर का जिला महा सचिव मनोनीत किया।
सन्नी बामणिया सागवाड़ा क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय भीखा भाई भील के पौते है और उनके पिता स्वर्गीय सुरेश कुमार बामणिया भी नगर पालिका के अध्यक्ष रहे है।
सन्नी बामणिया के जिला महा सचिव मनोनीत होने पर मित्रो व परिजनों ने मिलकर बधाईयां दी वही फूल मालाओं से स्वागत भी किया। सन्नी बामणिया ने इस मनोनयन पर कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्ठा से निर्वहन करूंगा।
Related Posts:
सागवाडा: विद्युत डीपी मे लगी आग बडा हादसा होते टला
पक्षी पंखों सही दिशा तय करते हैं लेकिन मन बिना पंखों के भटक जाता है- संत तिलकराम
14 साल से फरार 15 हजार का ईनामी अभियुक्त डिटेन, ऑपरेशन शिंकजा के तहत कार्रवाई
डूंगरपुर जिले के 1.70 लाख किसानों को मिली सहायता राशि, प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजन...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

