Aspur News : आसपुर थाना से आधा किलोमीटर दूर बुधवार दोपहर को एक सुने मकान दरवाजा तोड़कर निशाना बनाया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
आसपुर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास भवानी चोक धनेला रोड पर स्थित पंकज मीणा के सुने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पंकज मीणा विद्युत विभाग में लाइनमैन है। घटना की जानकारी जब मकान मालिक ड्यूटी कर घर आया तब लगी। पंकज के परिवार वाले बच्चों के अवकाश के चलते अपने पैतृक गांव गए हुए थे।

घर के अंदर जाकर देखा तो माजरा समझ में आया और आसपास पड़ोसियों को बुलाया। अंदर जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ था। लेकिन कोई चोरी नहीं होने का अनुमान है। इधर पड़ोसी सुशीला कटारा के एक माह पूर्व इसी तरह चोरों ने घर ले ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। चोरी की दूसरी घटना को लेकर लोगो में भय और आक्रोश व्याप्त है।
Related Posts:
आसपुर में विप्र सेना ने सौंपा ज्ञापन, डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर जताया आक्रोश
रिछा गांव में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग
Aspur News : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजे भगवान शिव के जयकारे
Aaspur News: महात्मा गांधी उ.मा. विद्यालय में प्रतिभावान बालिकाओं को टेबलेट वितरण
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

