सागवाड़ा। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत सागवाड़ा नगरपालिका परिसर में मंगलवार को जॉब कार्ड नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने बताया कि योजना के लाभार्थियों के जॉब कार्ड का समय पर नवीनीकरण आवश्यक है, जिससे कार्यों की शीघ्र स्वीकृति हो सके एवं श्रमिकों के बैंक खातों में भुगतान समय पर हस्तांतरित किया जा सके।
गांधी ने अपील की कि सभी कार्डधारक नगरपालिका कार्यालय में उपस्थित होकर अपना नवीनीकरण अवश्य करावें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्डधारकों का भुगतान जन आधार कार्ड से संबंधित कारणों से लंबित है, वे भी नवीनीकरण करवा कर बकाया राशि प्राप्त कर सकते हैं।
Related Posts:
भारत विकास परिषद् सागवाड़ा द्वारा एनीमिया जांच शिविर आयोजित, 772 महिलाओं व बालिकाओं की जांच
महंगाई राहत शिविर पर भी पड़ रहा था असर, अब मिलेगी राहत, काम पर लौटे ग्राम विकास अधिकारी, पटरी पर दिख...
कागज में खा रहे हैं पोहे-कचोरी तो पढ़ लीजिए ये खबर, जा सकती है जान
सागवाड़ा पुलिस ने पकड़ा अवैध खनन का बड़ा मामला, क्वार्ट्ज पत्थरों से भरा ट्रेलर जब्त, चालक गिरफ्तार
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

