श्री रामेश्वर भक्त मंडल के सदस्य अयोध्या में करेंगे पाठ, 301 यात्रियों का दल अयोध्या के लिए रवाना

pTron Bassbuds

pTron Bassbuds

True Wireless Bluetooth Earbuds with HD Stereo Sound & Long Battery Life

सागवाड़ा/नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर घर रामायण की चौपाइयों की अलख जगाने वाला श्री रामेश्वर भक्त मंडल श्री रामायण मनका 108 का 51 वा पाठ करने के लिए अपने ईष्ट मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

उससे पूर्व श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा के संत उदयराम महाराज के सानिध्य मे भोईवाड़ा स्थित रामेश्वर महादेव की आरती कर समस्त यात्री शोभायात्रा के रूप में नगर के मुख्य मार्ग भोईवाड़ा से जैन बोर्डिंग, मांडवी चौक, महिपाल स्कूल से गोल चौराहे होते हुए गमरेश्वर मंदिर पहुंच कर वहां से आरती कर अयोध्या हेतु रवाना हुए।

ये वीडियो भी देखे

मंडल के संरक्षक मुकेश भोई, अध्यक्ष भावेश भोई तथा सचिव राजेश भोई ने बताया कि यात्रा में कुल 5 स्लीपर बस है जिसमें बच्चों सहित 301 यात्री इस ऐतिहासिक पाठ के साक्षी बनेंगे। समाज के उपाध्यक्ष मांगीलाल भोई, नीरज शर्मा, दलीचंद बुनकर तथा अनीता पंड्या ने बताया कि पूज्य संत उदयराम महाराज के सानिध्य मे 28 दिसंबर शनिवार को मंडल का 51 वा पाठ अयोध्या में किया जाएगा जिसका लाइव प्रसारण रामेश्वर भक्त मंडल के चैनल पर किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष अजय भोई एवं मांगीलाल भोई ने बताया कि गमरेश्वर महादेव मंदिर की आरती कर 301 यात्रियों का जत्था बस द्वारा अयोध्या हेतु रवाना हुआ।

इस दौरान हरीश भोई, प्रकाश भोई, दिनेश भोई , नरेश भट्ट, दिनेश शर्मा, मोतीलाल कलाल, हितेश भावसार बांसवाड़ा, हेमंत भोई डूंगरपुर, रमनलाल भोई गेजी, जितेंद्र शर्मा, करण, काव्य, अजय, प्रितम, अजय, राहुल, रघुवीर, जोरावरसिंह, गैरीलाल, पार्वती , सरोज , रेखा, सुनीता, नेहा, भावना, वर्षा एवं कई रामभक्त उपस्थित रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!