भाजपा त्याग पत्र प्रकरण में नया मोड़,  14 कार्यकर्ताओं ने कहा – “हम भाजपा के साथ थे, हैं और रहेंगे”

सागवाड़ा। भाजपा में त्याग पत्रों को लेकर चल रही अटकलों ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया पर 14 कार्यकर्ताओं के इस्तीफ़े की चर्चाओं के बीच भाजपा ज़िलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साफ़ कहा कि ये त्याग पत्र फ़र्ज़ी हैं और पार्टी विरोधी तत्वों द्वारा दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।

नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्य राज शर्मा, पूर्व पार्षद श्वेता शाह, नगर मंत्री निखिल गुप्ता, बूथ मंत्री पुनीत वाडेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेश पंवार, बूथ अध्यक्ष हाशिम शेख, विनोद दोसी, संजय भावसार, विष्णु कुमार, रविन्द्र सुथार, किशोर भावसार और संजय कलाल ने संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने भाजपा से किसी प्रकार का त्याग पत्र नहीं दिया है। उनका कहना है कि उनके नाम से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की ख़बरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा, “हम भाजपा के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे। पार्टी के संगठनात्मक निर्णयों के प्रति हमारी आस्था अटूट है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद और जिला मुख्यालय की संभावनाओं को देखते हुए नगरपालिका भवन का निर्माण कड़ाना की अधिशेष भूमि पर होना सबसे उपयुक्त है। यह भूमि नगर के बीचोंबीच स्थित है और पुलिस स्टेशन, बस डिपो, उपखंड कार्यालय, राजकीय चिकित्सालय, पी.एम. श्री महिपाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और पूर्व पालिका भवन से बेहद नज़दीक है। साथ ही यह आसपास की पंचायतों, हड़माला, वनोरी, गोवाड़ी और मड़कोला के भी मध्य आती है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा जिला संगठन का यह निर्णय नगर विस्तार और विकास के लिए दूरगामी और हितकारी है। अतः उनके नाम से फैलाए जा रहे त्याग पत्रों का वे कड़ा खंडन करते हैं और इसे दुष्प्रचार बताते हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!