सागवाड़ा नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, ललित पंचाल के नेतृत्व में बनी टीम

सागवाड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी सागवाड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया।नगर कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए ललित पंचाल की पूर्व में हुई नियुक्ति के बाद अब उनके नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी घोषित की गई है।

घोषित पदाधिकारियों में संगठन महामंत्री के रूप में मनोज कंसारा, नगर कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में सुभाष सोमपुरा और सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कुंदन यादव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल रोत, हरीश भट्ट, नूर अहमद, गटा भागरिया और अली असगर सेठ को जगह मिली है।

महासचिव पद पर हरीश जोशी, डायालाल पाटीदार, दीपक गुप्ता, नारायण लाल भोई और रिनेश कोठारी को शामिल किया गया है। सचिव पद पर आकाश शाह, राजा सेवक, दिनेश गुप्ता, रितेश सारगिया, लाल शंकर कटारा, रामलाल बुनकर, फारूक लखारा, जगदीश ट्रेलर और विमल जोशी नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शेख मुस्तफा, होज़ेफा पचलासा, ईश्वर लाल यादव, बूरहान पीठ, जवाहरलाल रोत, कमल सिंघवी और मनोज पेंटर को शामिल किया गया है।

एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, जिला अध्यक्ष वल्लभ राम पाटीदार सहित जिले एवं नगर के कांग्रेस नेताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की बात कही।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!