पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले पांच हजार के ईनामी बदमाश को निठाउवा पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया, ऑपरेशन शिंकजा में दो स्थाई वारंटी भी पकडे



डूंगरपुर। जिले के निठाउवा पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी बदशाम को गुजरात के सुरत से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। ईनामी अपराधी पर पुलिस के साथ मारपीट का प्रकरण 2022 में दर्ज था।

इसके अलावा दो अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना की ओर से ऑपरेशन शिंकजा में कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटी और एक पांच हजार का ईनामी बदमाश को पकडा है। थानाधिकारी भरतलाल ने बताया कि निठाउवा क्षेत्र में जिगर उर्फ जगु पुत्र प्रभुलाल मीणा उम्र 19 साल निवासी मछलाईया का रहने वाला था।

उसने वर्ष 2022 में अपने दोस्तों के साथ मिलकर रात्रि गश्त में डयूटी कर रहे पुलिसकर्मी से मारपीट की थी। इसके बाद से उसकी लम्बे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छूप रहा था। पुलिस ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफतार कर न्यायलय में पेश किया। उस पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित था।

ये वीडियो भी देखे

इसके अलावा पुलिस ने दो स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।। जिसमें गटिया उर्फ प्रकाश पुत्र केशिया मीणा निवासी झल्लारा सलुम्बर और  शंकर पुत्र धुलीया मीणा निवासी पारसोला प्रतापगढ को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!