शादी में घराती और बरातियों में चले लात-घूंसे, हनीमून से पहले दूल्‍हा-दुल्‍हन पहुंचे अस्‍पताल



सागवाड़ा। ओबरी थाना क्षेत्र के बरबोदनिया गांव में सोमवार को शादी में विवाद के दौरान दूल्हे सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सागवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

ये वीडियो भी देखे

sagwara news

जानकारी के अनुसार ओबरी थाना क्षेत्र बरबोदनिया निवासी भाविका पुत्री कालू यादव का अपने ही समाज के खडग़दा निवासी चिराग पुत्र प्रभुलाल यादव से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं होने पर, उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ उसके घर रहने लगी। इस पर युवती के पिता ने अपनी बेटी का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज के साथ करवाने के लिए दूल्हा पक्ष से वार्तालाप की। दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी हो गया।

Web Stories : Tata Tiago EV

इसके बाद दूल्हा सोमवार को दुल्हन के साथ बारात लेकर गांव में पहुंचा। वहां पर शादी के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस दौरान दूल्हे सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सागवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना पर ओबरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का शांत किया। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

तलवार से किया वार
हमले में घायल दूल्हे की पत्नी ने अपने पीहर पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाद के दौरान उसके पति पर पीहर पक्ष ने तलवार से हमला कर दिया। इससे दूल्हे के सिर पर चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने आए दुल्हन के देवर सहित अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया।

बेटी के 7 फेरे पूरे होते ही ससुर ने दामाद पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दूल्हे और दुल्हन समेत 4 लोग घायल हो गए। पिता बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज था। बेटी 4 महीने पहले इसी युवक के साथ भाग गई थी, जिससे पिता नाराज चल रहा था। मामला डूंगरपुर के ओबरी इलाके का है। यहां सोमवार दोपहर के समय यह वारदात हुई।

नाचते-गाते पहुंचे थे बाराती
सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खडगदा गांव से चिराग पुत्र प्रभु यादव की बारात सोमवार सुबह बरबोदनिया गांव में भाविका पुत्र कालूराम यादव के घर आई थी। चिराग और भाविका दोनों की शादी होनी थी। भाविका की छोटी बहन की भी शादी थी। उसकी भी मांडव गांव से बारात आई थी। दोनों परिवारों में शादी को लेकर उत्साह का माहौल था। बारात आते ही दुल्हन के परिवार के लोगों ने स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर आए। बारातियों का स्वागत भी हुआ। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिवार की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी की गईं।



फेरे होने के बाद हमला
7 फेरे पूरे होने के कुछ देर बाद ही इस शादी से नाराज दुल्हन भाविका के पिता कालूराम यादव ने दूल्हे चिराग को घर में बुलाया। इसके बाद तलवार से चिराग पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन भाविका बीच-बचाव के लिए आई तो पिता ने उस पर भी तलवार से हमला किया। उसके अलावा बचाव में आए दूल्हे के भाई अनुराग पुत्र प्रभु यादव और रोहित पुत्र पुरुषोत्तम वैष्णव निवासी परतापुर को चोटें आईं। घटना की सूचना पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक दूल्हे पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई थी।

बेटी के प्रेम विवाह से खुश नहीं थे पिता
बेटी भाविका 4 महीने पहले दूल्हे चिराग के साथ ही भाग गई थी। पिता कालूराम ने ओबरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने भाविका को डिटेन किया था। इसके बाद उसने चिराग से ही शादी करने की बात कही। बेटी की जिद पर एक बार पिता मान गए, लेकिन बेटी के इस प्रेम विवाह से पिता खुश नहीं थे। इसी वजह से आज शादी के फेरे होते ही पिता ने तलवार से हमला कर दिया।

sagwara

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!