न्यूयॉर्क।अमेरिका के तीन दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूएन हेडक्वार्टर में योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योग कार्यक्रम में कहा योग का मतलब है युनाइट करना यानी साथ लाना। मुझे याद है मैंने यहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी दुनिया भारत के साथ आई।
पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत की पुरानी संस्कृति है और इस पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। यूएन हेडक्वार्टर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में 135 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्परिक ने बताया कि ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले कभी एक साथ इतने देशों के लोगों ने योग नहीं किया था।

Related Posts:
गीली लकड़ी से भरा ट्रक और क्रेन जब्त, ट्रक ड्राइवर को किया डिटेन, गुजरात तस्करी का संदेह
रेगिस्तान में अनोखी बिल्डिंग, बीकानेर के सीलवा गांव में बना पदम स्मारक, हर हिस्से में सूरज की रोशनी
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, 23 दिन पहले वारदात करके हो गया था फरार, गुजरात से पकड़ा
नकली मेंहदी के 800 पाउच पकड़े, व्यापारी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

