सागवाड़ा/नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर सपना फाउंडेशन के प्रयासों से व्यवस्था हुई। सागवाड़ा में तैनात पुलिसकर्मी चंद्रपाल सिंह शक्तावत शोभायात्रा में अपनी ड्यूटी दे रहे थे। जिनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव होने से उनसे संपर्क करने पर वह तुंरत ब्लड़ बैंक पहुंचे, डयूटी के साथ ही रक्तदान किया।
सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही और निशा पाटीदार ने बताया कि क्षेत्र के रक्तयोद्धा रक्तदान करके जरूरतमंदों का जीवन बचा रहा है। राहुल ने बताया कि गर्मी में रक्त की बहुत कमी चल रही है। पुलिस कर्मी अपना फर्ज अदा कर रहा है, युवाओं को भी आगे आकर रक्तदान कर सहयोग करना चाहिए।
Related Posts:
सागवाड़ा: फुटपाथ पर हथठेले व दुकानदारों ने किया कब्जा राहगीर हो रहे परेशान, जिम्मेदार प्रशासन सुस्त
नंदोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत, एक युवक घायल
युवक ने चाचा के घर के पीछे विलायती बबूल की डाली पर मफलर से फंदा लगाकर की आत्महत्या
जाति पाती की करो विदाई वागड़वासी भाई भाई-कमलेश भाई शास्त्री, खडगदा में रामकथा, मुख्यमंत्री और केंद्र...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

