राहुल गांधी की न्याय यात्रा 6 मार्च को बांसवाड़ा आएगी, कांग्रेस नेता 29 फरवरी को डूंगरपुर में निकालेंगे जनजागरण यात्रा



डूंगरपुर/कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा 6 मार्च को मध्यप्रदेश से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एंट्री करेगी। इससे पहले डूंगरपुर में कांग्रेस नेताओं की ओर से 29 फरवरी को जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से वागड़ में कांग्रेस एक बार फिर पकड़ मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा से युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव, एआईसीसीई मेंबर और विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी। डॉ. शंकर यादव ने बताया की राहुल गांधी देश के युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, गरीब और पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा के लोग देश के उद्योगपतियों और अमीरों के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इसके लिया राहुल गांधी की ओर से दूसरी बार यात्रा निकाली जा रही है।

धौलपुर के बाद अब 6 मार्च को यह यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा में डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। बांसवाड़ा में यात्रा के आने से पहले कांग्रेस की ओर से 29 फरवरी को डूंगरपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा चौरासी, सागवाड़ा, आसपुर के बाद डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र में आकर समापन होगा। इस यात्रा के दौरान किसानों, युवाओं, बेरोजगारों ओर गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों से बात कर कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ये वीडियो भी देखे

राहुल गांधी की न्याय यात्रा एक दिन बांसवाड़ा जिले से होकर गुजरात राज्य की ओर प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. शंकर यादव ने महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बयान को लेकर कहा की कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता उनके साथ भाजपा में नहीं जाने वाला है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़ा है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!