राजस्थान में फिर होगी राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री, तैयारियों में जुटी कांग्रेस, युवाओं ने भी बनाई रणनीति

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

बांसवाड़ा/राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की राजस्थान में एक बार फिर एंट्री होने जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक ओर जहां यात्रा और सभा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारी प्रयासरत हैं वहीं, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने भी जिम्मेदारी सौंप दी है। राहुल गांधी की सभा को लेकर कॉलेज मैदान में 60 हजार स्क्वायर मीटर का पांडाल बनाया जा रहा है। इसमें 10 हजार लोगों की बैठने की क्षमता बताई जा रही है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

बता दे कि इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 25 फरवरी को यूपी की सीमा से राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश किया था। 5 दिन के ब्रेक के बाद 3 मार्च को धौलपुर में राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकाली और ढाई किमी के रोड शो के बाद यात्रा एमपी के मुरैना में प्रवेश कर गई थी। लेकिन, अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक बार फिर राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निर्देश दिए कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा की व्यवस्थाओं में समन्वय एवं सहयोग के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा को समिति का सदस्य मनोनीत किया। शर्मा ने बताया कि समिति में एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, पूर्व विधायक रामलाल मीणा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पण्ड्या एवं पंकज कुमार शर्मा सम्मिलित है।

बांसवाड़ा में युवाओं ने बनाई रणनीति

युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को बैठक जिला अध्यक्ष शाश्वत गरासिया के नेतृत्व में हुई। इसमें उप जिला प्रमुख डॉ. विकास बामनिया भी मौजूद रहे। बैठक में तमाम पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मा दिया गया। यूथ कांग्रेस नेता रोहित खडिय़ा, इमरान खान, अरविंद सीता डामोर व अन्य ने उप जिला प्रमुख के लोकसभा चुनाव लड़ने की वकालत की। साथ ही यात्रा को लेकर रूपरेखा पर चर्चा हुई और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!