अजमेर, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां/संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। यह जानकारी आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई।
निम्नलिखित प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं:
1. वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: गृह विभाग
 - परीक्षा तिथि: 12 मई 2025 से 16 मई 2025
 
 
2. सहायक प्रोफेसर परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: चिकित्सा शिक्षा विभाग
 - तिथि: 12 मई 2025 से 16 मई 2025 (विज्ञापन संख्या – 18/2024-25)
 - 23 जून 2025 से 7 जुलाई 2025 (विज्ञापन संख्या – 23/2024-25)
 
 
3.लेक्चरर और कोच – स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2024
- 
- विभाग: माध्यमिक शिक्षा विभाग
 - तिथि: 23 जून 2025 से 7 जुलाई 2025
 
 
4. तकनीकी सहायक (भू-भौतिकी) परीक्षा, 2024
- 
- विभाग: भूजल विभाग
 - तिथि: 7 जुलाई 2025
 
 
5. बायोकैमिस्ट परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: चिकित्सा शिक्षा
 - तिथि: 7 जुलाई 2025
 
 
6. जूनियर केमिस्ट परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: भूजल विभाग
 - तिथि: 8 जुलाई 2025
 
 
7. सहायक परीक्षण अधिकारी परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: लोक निर्माण विभाग
 - तिथि: 9 जुलाई 2025
 
 
8. सहायक निदेशक परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
 - तिथि: 9 जुलाई 2025
 
 
9. शोध सहायक परीक्षा – 2024
- 
- विभाग: मूल्यांकन
 - तिथि: 10 जुलाई 2025
 
 
10. सहायक मत्स्य विकास अधिकारी परीक्षा – 2024
- विभाग: मत्स्य विभाग
 - तिथि: 29 जुलाई 2025
 
11. समूह प्रशिक्षक/सर्वेक्षक/सहायक अप्रेंटिसशिप सलाहकार परीक्षा – 2024
- विभाग: कौशल विकास
 - तिथि: 29 जुलाई 2025
 
12. उप प्रधानाचार्य/सुपरिंटेंडेंट आईटीआई परीक्षा, 2024
- विभाग: कौशल रोजगार और उद्यमिता
 - तिथि: 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025
 
13. वरिष्ठ शिक्षक परीक्षा – 2024
- विभाग: माध्यमिक शिक्षा
 - तिथि: 7 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025
 
14. प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा – 2024
- विभाग: महिला एवं बाल विकास
 - तिथि: 13 सितंबर 2025
 
15. सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) परीक्षा – 2024
- विभाग: गृह विभाग
 - तिथि: 9 नवंबर 2025
 
16. सहायक प्रोफेसर परीक्षा – 2024
- विभाग: कॉलेज शिक्षा
 - तिथि: 1 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025, 15 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025, और 22 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025।
 
महत्वपूर्ण सूचना:
इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित अधिसूचनाओं का नियमित रूप से अवलोकन करें।
					
		