ऋषभदेव : सौतेले बेटे ने तांत्रिक के कहने पर मां की हत्या की, दो साल बाद खुलासा

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में सौतेले बेटे कन्हैयालाल ने महिला तांत्रिक रोडकी देवी की सलाह पर अपनी सौतेली मां संगीता देवी की निर्मम हत्या कर दी। तांत्रिक ने उसे बताया था कि सौतेली मां की तंत्र विद्या के कारण उसका बेटा और परिवार बीमार पड़ रहे हैं।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

हत्या 8 सितंबर 2022 को हुई, और शव नदी किनारे गड्ढे में गाड़ दिया गया। 9 सितंबर को कन्हैयालाल ने पिता के साथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे किसी को शक न हो।

करीब सवा दो साल बाद मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। कन्हैयालाल, तांत्रिक रोडकी देवी और उसके साथी जीवा को गिरफ्तार किया गया। शव को गड्ढे से निकालने पर केवल हड्डियां मिलीं। अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कन्हैयालाल ने तांत्रिक के कहने पर सौतेली मां को मारने की योजना बनाई थी। घटना के बाद वह परिवार सहित गांव छोड़कर बाहर रहने लगा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!