सागवाड़ा। शहर में मसानिया तालाब की पाल पर स्थित दशा माता मंदिर का दूसरा पाटोत्सव खटीक समाज की ओर से 4 व 5 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।
शंकर लाल खींची ने बताया कि 4 फरवरी मंगलवार की शाम को सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम होगा । वहीं 5 फरवरी बुधवार को सुबह आचार्य निकुंज मोहनजी पंड्या के निर्देशन में पंडित भरत पंड्या द्वारा शतचंडी पाठ, ध्वज परिवर्तन, महाआरती व शाम को महाप्रसादी के कार्यक्रम होंगे। पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। समाज के युवक-युवतियां तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Related Posts:
गोवाडी पंचायत में ज़मीन की बंदरबांट, भाजपा-कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
लेउवा पाटीदार समाज की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, क्रिकेट, वालीबॉल और टेबल टेनिस के होंगे मुकाबले, 231 ...
वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर बनाई रणनीत...
घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजाति के लोगों का प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन सौंपकर की मांगों को पूरा करने की अप...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

