सागवाड़ा: वगेरी गांव में अज्ञात चोरों ने किसान की भैंस चोरी की, पुलिस जांच में जुटी



सागवाड़ा। थाना क्षेत्र के वगेरी गांव में एक किसान की भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान मदनलाल रेबारी ने सागवाड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 1:15 बजे अज्ञात चोर उनके घर में बाड़े में बंधी भैंस को एक पिकअप वाहन में भरकर ले गए। थोड़ी देर बाद जब परिवार को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत चोरों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आसपास के खेतों में भैंस को तलाश किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मदनलाल ने बताया कि उनकी भैंस की कीमत करीब 70,000 रुपये थी और उनकी आय का मुख्य साधन पशुपालन है। इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और भैंस को वापस दिलाने की मांग की है।

ये वीडियो भी देखे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!