सागवाड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 किलो 15 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा/ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोपड़ा मोड़ पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 किलो 15 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि जिले में एसपी मोनिका सैन के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है | इसी के तहत पुलिस की पुलिस टीम सागवाड़ा-सरोदा मार्ग पर नाकेबंदी कर रही थी। एसआई सोमेश्वर, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह, दिलवर सिंह, भंवर सिंह ओर विनोद की टीम ने सरोदा की तरफ से एक बिना नंबर की बाइक आई।

नाकेबंदी देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से अफीम मिली। आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ निवासी हीरालाल पुत्र दनगा बरोड़ और दिनेश पुत्र गौतम बरगोट के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अफीम के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की सख्ती से तस्करों में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। एसपी मोनिका सैन ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस तस्करों पर सख्ती से शिकंजा कस रही है, जिससे मादक पदार्थों के अवैध धंधे पर रोक लगाई जा सके।

रूप सिंह राठौड़, डीएसपी, सागवाड़ा

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!