शिवजी का प्रिय महीना फाल्गुन शुरु हुआ, इस महीने पड़ें महाशिवरात्रि, होलाष्टक समेत कई बड़े पर्व, देखें लिस्ट

Falgun 2025 Festival: भगवान शिव को सावन जैसा प्रिय महीना फाल्गुन 13 फरवरी 2025 से शुरू हो गया है, इस महीने महाशिवरात्रि होलाष्टक समेत कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ेंगे। आइये जानते हैं फाल्गुन के व्रत त्योहार और छुट्टियों की लिस्ट

Falgun 2025 Festival Vrat: फाल्गुन महीना अंग्रेजी कैलेंडर के फरवरी-मार्च महीने में पड़ता है। फाल्गुन मास की शुरुआत गुरुवार 13 फरवरी 2025 से हुए, जबकि यह महीना शुक्रवार 14 मार्च 2025 तक रहेगा।

फाल्गुन महीना विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह महीना भगवान शिव को सावन जैसा ही प्रिय है। फाल्गुन मास को समाप्त होने के बाद हिंदी नव वर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन माह में मां लक्ष्मी, भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इसलिए यह महीना भक्ति, साधना और पुण्य कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि 2025

फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को पड़ रही है।

होलाष्टक 2025

होली के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ होते हैं और होलिका दहन तक रहते है। यहां ध्यान देने की बात यह है कि इन आठ दिनों के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस बार फाल्गुन महीने में होलाष्टक 07 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगे।

होलिका दहन

नीतिका शर्मा ने बताया कि 13 मार्च यानी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को व्रत आदि किया जाता है, होलिका दहन भी किया जाएगा।

होली

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महीने के आखिरी दिन यानी 14 मार्च शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी और आपसी सौहार्द्र का त्योहार होली भी मनाई जाएगी यानी रंगों से होली खेली जाएगी।

फाल्गुन 2025 के प्रमुख त्योहार

  • 16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती
  • 21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
  • 24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी
  • 25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत
  • 26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि
  • 27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या
  • 01 मार्च 2025 – फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
  • 03 मार्च 2025 – विनायक चतुर्थी
  • 10 मार्च 2025 – आमलकी एकादशी
  • 11 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत
  • 13 मार्च 2025 – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
  • 14 मार्च 2025 – होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!