मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली प्रतिमाओं की शोभा यात्रा

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। नगर के सुवारो का डुंगरा फला में मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लोक देवता कल्लाजी महाराज, भैरवजी और गातरोडजी की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सुखलाल अहारी ने बताया कि सुवारो का डुंगरा निवासी भीखा पुत्र लालशंकर अहारी के निवास पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर नगर में शोभायात्रा का आयोजन हुआ। वांदरवेड कल्लाजी मंदिर के महंत प्रकाश डिंडोर के सान्निध्य में यह शोभायात्रा निकली, जो नवनिर्मित मंदिर से मसानिया तालाब, पोल का कोठा, बैंक तिराहा, मांडवी चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में  महंत प्रकाश महाराज और भीखा अहारी को घोड़े पर बिठाया गया जबकि ऊंट गाड़ी में प्रतिमाओं को विराजित किया गया। महिलाएं सिर पर कलशधारण कर और भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुई।

मंदिर पहुंचने पर प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना, महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिलीप अहारी, कांतु डामोर, नानू सरपोटा, लोकेश अहारी, लक्ष्मण भागरीया सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!