स्वच्छ परियोजना अधिकारी पर हमला, 11 गिरफ्तार, घायल भतीजी की इलाज के दौरान हुई मौत, धारदार हथियार और लट्ठ से किए थे वार



डूंगरपुर/जिला स्वच्छ परियोजना अधिकारी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांलाकि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात धंबोला थाना पुलिस ने केसरपुरा गांव में 13 नवंबर की रात को हुई थी।

धंबोला थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया की जिला स्वच्छ परियोजना अधिकारी बाबूलाल डामोर की ओर से 14 नवंबर को रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बाबूलाल डामोर ने बताया कि दिवाली का त्योहार होने की वजह से वे अपने पैतृक गांव धंबोला थाना क्षेत्र के केसरपुरा में आए थे। 13 नवंबर को कार्यक्रम होने के बाद वापस डूंगरपुर जाने के लिए निकल रहे थे। उसी समय कुछ लोग आए और उनसे उलझने लगे। जिस पर वह घर के अंदर चले गए। इसके करीब 10 मिनिट बाद 35 लोग हाथों में धारदार हथियार, लट्ठ व पत्थर लेकर उनके घर पर आ गए। घर के परकोटे पर चढ़कर गेट को तोड़ने की कोशिश की। गेट नही टूटने पर परकोटा पर चढ़कर घर में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। जिस पर डामोर के सिर पर गंभीर चोट आई। इससे वे लहूलुहान हो गए। वहीं उनके लड़के और भतीजी के साथ भी मारपीट की। बदमाश सोने की चेन ओर अंगूठी ले गए। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के भी शीशे फोड़ दिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं हमले में घायल भतीजी की डूंगरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

ये वीडियो भी देखे

धंबोला पुलिस ने शनिवार को मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें धनराज अहारी, दिनेश अहारी, रामलाल अहारी , प्रेमा अहारी, डिम्पल अहारी,संजय अहारी,राकेश अहारी, विनोद अहारी, सुंदर अहारी ,संदीप अहारी, राजकुमार अहारी को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!