श्री रामायण मनका 108 का 108 वां पाठ सारंगपुर हनुमान जी मंदिर में होगा

सागवाड़ा। श्री रामेश्वर भक्त मंडल की बैठक राज भोई समाज नोहरा में संपन्न हुई। बैठक में संरक्षक मुकेश भोई मुख्य अतिथि और अध्यक्ष राजेश भोई की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कोषाध्यक्ष विशाल भोई ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष संतोष भोई ने वार्षिक सदस्यता शुल्क पर विचार रखते हुए प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया कि प्रति वयस्क पुरुष एवं महिला सदस्य से पाँच सौ रुपए वार्षिक शुल्क लिया जाएगा।

दशरथ भोई व अशोक भोई ने सुझाव दिया कि जैसे अयोध्या में 51वां पाठ भव्य रूप से आयोजित हुआ था, वैसे ही 108वां श्री रामायण मनका पाठ भी धूमधाम से आयोजित किया जाए। इस पर निर्णय लिया गया कि यह पाठ श्री कष्ठभंजन देव सारंगपुर हनुमानजी मंदिर, सारंगपुर धाम (गुजरात) में आयोजित होगा।

इससे पूर्व मंडल की ओर से 94वां पाठ 4 अक्टूबर 2025 को श्री रोकडीया हनुमानजी मंदिर, प्रतापगढ़ में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस के लिए भामाशाह अशोक नानुलाल भोई की ओर से बस व्यवस्था तथा मंडल अध्यक्ष व भामाशाह राजेश हरीश भोई द्वारा भोजन व्यवस्था की घोषणा की गई।

बैठक का संचालन सचिव भावना भोई ने किया तथा आभार मंडल प्रवक्ता जय भोई ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडीया प्रभारी अजय भोई सहित प्रीतम भोई, चिराग भोई, नरेश सेवक, नयन भोई, भव्य भोई, जयराज भोई, रौनक असावरा, विषमय भोई, जिज्ञांश भोई, रघुवीर भोई, मोहित भाटी, दिव्य भोई, सुनीता भोई, निशा भोई, पिंकी भोई, तमन्ना भोई, ज्योति भोई सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!