लुटेरी दुल्हन की फर्जी शादी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मैरिज के 4 घंटे बाद 1 लाख 20 हजार रुपए लेकर हुए थे फरार

डूंगरपुर/चौरासी थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की फर्जी शादी करवाने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लुटेरी दुल्हन सहित 3 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन शादी के 4 घंटे बाद ही फरार हो गई थी और 1.20 लाख रुपए भी हड़प लिए थे।

चौरासी थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया कि 5 नवंबर को भातू भाई पुत्र कालू भाई रावल निवासी डूंगरा पोस्ट बिछोर फतेहपुरा जिला दाहोद गुजरात की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसमें बताया कि उसकी सगाई भिंडा गांव में नीता बेन नाम की लड़की के साथ हुई थी। बिचौलिया ललित नाम के व्यक्ति ने उसकी सगाई करवाई थी। 28 अक्टूबर को वे लड़की देखने भिंडा गांव गए थे। लड़की नीता और उन्होंने एक दूसरे को देखने के बाद रजामंदी हो गई। शादी के लिए लड़की वालों ने 2 लाख 20 हजार रुपए मांगे।

जिसमें से 1 लाख 20 हजार रुपए शादी के दिन और 1 लाख रुपए शादी के एक महीने बाद देना तय हुआ। 31 अक्टूबर को शादी के लिए एक क्रूजर में 10 से 12 लोग आए। शादी के एवज में पहले से तय 1 लाख 20 हजार रुपए दिए। शादी होने के बाद शाम 5 बजे वापस जा रहे थे। करावाड़ा के पास दुल्हन ने नए कपड़े लेने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से नीचे उतरते ही पीछे से आ रही एक अपाची बाइक पर दुल्हन बैठ गई। दुल्हन को लेकर बाइक सवार फरार हो गया। इसी बाइक को दुल्हन के घर पर भी देखा था। घटना के बाद बिचौलिए ललित को फोन किया।

ये वीडियो भी देखे

उसने कहा कि ऐसी कई शादियां हमने करवा दी हैं। तुम्हे जो करना है कर लो। हमारी बहुत जान पहचान है। मामले में लुटेरी दुल्हन की फर्जी शादी करवाने वाले आरोपी कलजी (65) पुत्र ताजू बरंडा निवासी भिंडा फला तलावड़ी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी का पता लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी शादी करवाकर 1 लाख 20 हजार रुपए हड़पने की वारदात भी कबूल कर ली है।

लुटेरी दुल्हन सहित 3 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
घटना को लेकर पुलिस ने जांच करते हुए 17 दिसंबर 2023 को लूटेरी दुल्हन यमुना उर्फ नीता डामोर (30) पत्नी रमेश डामोर निवासी पालीसोड़ा फला नानका पुलिस थाना बिछीवाड़ा और बिचौलिया ललित उर्फ टाइगर (25) पुत्र देवीलाल मसार निवासी मसारो की ओबरी पुलिस थाना कल्याणपुर सलूंबर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 19 दिसंबर 2023 को लुटेरी दुल्हन के फर्जी पिता बने रणछोड़लाल (62) पुत्र उदा बरंडा निवासी भिंडा फला तलावड़ी को पहले गिरफ्तार कर लिया था।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi