कानूनगो संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

सागवाड़ा। जिला कानूनगो संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने गठन के बाद आज जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश भोई ने बताया कि हाल ही में हुए चुनावों के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी सांवरलाल अम्बेसरा एवं तहसीलदार भू-अभिलेख उज्ज्वल जैन से मुलाकात की गई।

भेंट के दौरान संघ प्रतिनिधियों ने जिले में कार्यरत कानूनगो की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी अधिकारियों को दी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भोई के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष चिराग कोठारी, सभाध्यक्ष हरेंद्रसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष योगराजसिंह शक्तावत, महामंत्री विशाल आनंद कलाल, कोषाध्यक्ष विनय पूंजोत, पुष्पराज सिंह अहाड़ा, राजेंद्र कलाल, राजेश जैन, भगवान पटेल सहित जिले के अन्य कानूनगो सदस्य उपस्थित रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!