महिला ने अस्पताल के आंगन में दिया बच्चे को जन्म, सांसद राजकुमार रोत ने संसद में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा

डूंगरपुर जिले के पीठ पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। गर्भवती महिला ने अस्पताल के आंगन में ही बच्चे को जन्म दिया, लेकिन पीएचसी स्टाफ ने उसे अंदर नहीं लिया। इस घटना ने जिले की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सांसद राजकुमार रोत ने इस गंभीर मुद्दे को संसद के शून्य काल में उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की चिकित्सा योजनाएं और सेवाएं जमीनी स्तर पर गरीब जनता तक नहीं पहुंच रही हैं। उन्होंने इसे गरीबों के साथ अन्याय और सरकारी लापरवाही करार दिया।

Video : https://youtu.be/arVyFoJMdBo

घटना के बाद विभागीय अधिकारी ने डॉक्टर को एपीओ कर दिया, लेकिन इसे महज खानापूर्ति बताया जा रहा है। अगले दिन पीएचसी पर बोर्ड लगाकर स्पष्ट किया गया कि यहां प्रसव और आपातकालीन सुविधाएं नहीं मिलेंगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मजाक जैसा प्रतीत होता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!