दो बाइक की भिडंत, युवक की मौत, 7 महीने पहले हुई थी शादी, घायल युवक को उदयपुर किया रेफर



डूंगरपुर/धंबोला थाना क्षेत्र के बोडामली गांव में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल युवक को उदयपुर के लिए रेफर किया है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

राहुल पुत्र विजयपाल बरंडा बोडामली गांव में अपने ससुराल गया था। 7 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 2 दिन ससुराल में रहने के बाद बुधवार शाम के समय बाइक लेकर वह वापस घर जा रहा था। बोडामली गांव के पास ही सामने से तेज रफ्तार बाइक से भिडंत हो गई। हादसे में राहुल बरंडा और दूसरी बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल युवक को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। गुरुवार को परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!