महिला ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, 12 घंटे पहले पीहर से आई थी ससुराल, 2 साल पहले हुई थी शादी

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा/सरोदा थाना क्षेत्र के गड़ाझुमजी ननोमा फला में एक महिला का शव घर से 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला है। महिला 12 घंटे पहले ही पीहर से ससुराल आई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सरोदा थाना पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली कि गड़ाझूमजी गांव में एक महिला का शव फंदे पर लटका हुआ है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गड़ा झुमजी पंचायत के ननोमा फला में संजना पत्नी महेश ननोमा का शव घर से 200 मीटर दूर नीम के पेड़ से दुपट्टे से लटका हुआ था। इस वजह से उसकी मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को संजना ने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया।

इसके बाद वह सोने चली गई, लेकिन बुधवार सुबह खाट पर नहीं मिली, जिस पर परिवार के लोगों ने तलाश की तो महिला पेड़ से लटकी हुई मिली। संजना मंगलवार को ही अपने पीहर से वापस घर आई थी। संजना की शादी 2 साल पहले हुई थी। घटना की सूचना पीहर पक्ष को दी गई। वहीं शव को फंदे से नीचे उतारा गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!