Dungarpur News: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेता का पुतला दहन

Dungarpur News: भाजपा नेता रमेश विधूड़ी की प्रियंका गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की विधि कोर्डिनेटर निमिषा भगोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधूड़ी का पुतला जलाया और नारेबाजी की।

दिल्ली विधानसभा की कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश विधूड़ी ने चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बना देंगे। यह टिप्पणी पूर्व में लालू यादव द्वारा बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गाल जैसा बनाने की टिप्पणी का संदर्भ लेकर की गई थी।

महिला कांग्रेस की नेता निमिषा भगोरा ने इस बयान को महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता रमेश विधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महिला कांग्रेस ने कहा कि राजनीति में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण और गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!