दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, 3 घायल

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाडा/सरोदा साबला-सागवाडा स्टेट हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 बजे सागवाड़ा व पादरड़ी से आ रहे मोटरसाइकिल सवार की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें पानतलाई नयागांव निवासी 23 वर्षीय विशाल पुत्र जीतू डामोर को सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

इस पर राहगीरों ने 108 व पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में सरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित किया। पादरड़ी की तरफ से आ रहे नरेश पाटीदार को भी गंभीर चोट लगने से घायल अवस्था में सागवाड़ा रेफर किया। उनकी बहन व भांजे को भी गहरी चोट लगने से घायल हो गया।

जिनका सरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार किया गया। थानाधिकारी सुनील चावला मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को सागवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता मुंबई में रोजगार के लिए गए हुए, उनकी मां घर पर खेती का कार्य करती है, उसका एक छोटा भाई है। सरोदा. हादसे के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!