रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों की बिक्री, होली को लेकर बाजार और दुकानें सज कर तैयार



 

रंगों के पर्व होली 2023 के त्योहार

सागवाड़ा। रंगों के पर्व होली 2023 के त्योहार को लेकर बाजार में दुकानें सजने लग गई हैं। रंग-बिरंगे गुलाल और रंगों से सजी दुकानें बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के साथ परिजन भी बाजार में खरीदारी करने आने लगे हैं। बाजार में जगह-जगह होली की सामग्री की दुकानें सज रही हैं।



रंग-गुलाल के साथ ही पिचकारियां भी बाजारों दिखाई दे रही है। 
होली का त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक बढऩे लगी है। होली एक संस्कृति है जो लोगों में सद्भावना, एकता और भाईचारा का संदेश देती है। दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। सागवाड़ा में छह मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन बुराई को जला दिया जाता है। होली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक भी है।

गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों के चौराहों पर लोग होलिका दहन के लिए आवश्यक सामग्री इकठ्ठा करने लगे हैं। रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपनी जरूरत का सामान खरीदने में जुटा हुआ है। वहीं बच्चों में विशेष उत्साह का माहौल दिख रहा है। बच्चे पिचकारी, रंग, अबीर, गुलाल, बैलून सहित अन्य सामग्री खरीद रहे हैं।



ये वीडियो भी देखे
मुखौटा और पिचकारी बच्चों की पहली पसंद
बच्चे बाजारों में होली के लिए मुखौटा के साथ-साथ पिचकारी खरीद रहे हैं। इस होली पर जमकर गुलाल और रंग बिखरेगा। दुकानदार अजय ने बताया कि 25 से लेकर 150 रुपए तक की पिचकारी, 50 रुपए की टोपी और 45 रुपए में मुखौटा बिक रहे हैं। बच्चों में मुखौटा खरीदने में रुचि दिखाई दे रही है।



 

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!