खड़गदा। रामनवमी के अवसर पर गांव में केसरिया झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम भक्तो बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों में गज़ब का उत्साह देखा गया। शोभायात्रा के दौरान लोग डीजे की धुन पर जमकर थिरकते रहे।
शोभायात्रा गांव के विभिन्न गली मोहल्लों से डीजे की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ निकली जहां शोभायात्रा का कई जगह स्वागत व पुष्प वर्षा भी की गई। आसपास के कई गांवों के लोग शिरकत कर रहें हैं। कायर्क्रम में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त केसरिया झंडा लहराते हुए नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का जाब्ता मुस्तैद रहा।
Related Posts:
60 पदयात्रियों का जत्था गुजरात के अंबाजी धाम रवाना, 51 फीट लंबी धर्म ध्वजा चढ़ाकर करेंगे खुशहाली की ...
रजत आभूषणों से सजे काष्ठ निर्मित रथ को देखने उमड़ा जन सैलाब, जयकारो के साथ मंदिर से चढ़ा रथ, कल होगा ...
जैन समाज युवा ऊर्जा महोत्सव का आयोजन हुआ, आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का किया अनावरण
राम आएंगे...,जगमग हो रहे मंदिर, गली-गली में गूंज रहा सियाराम जय राम जय जय राम
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


