—पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुतुबुददीन कोठी और पूर्व नगर मंडल महामंत्री नीरज पंचाल भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं रहे।
—सागवाडा नगर पालिका अध्यक्ष आशिष गांधी के मनोनयन के बाद लगातार पार्टी विरोधी रुख से लिया निर्णय
—दोनो पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देने की बात स्वीकार की, जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को लेटर जारी कर दोनो पदाधिकारियों की भाजपा से प्राथमिक सदस्यता को ख़त्म किया
सागवाडा। नगर पालिका सागवाडा में राज्य सरकार की ओर से अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद भाजपा पार्टी के दो पूर्व पदाधिकारियों की अनुशासनहीनता पर दोनो का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए भाजपा के प्राथमिक सदस्यता खत्म की । इसमें नगर पालिका सागवाडा के पूर्व उपाध्यक्ष कुतुबुददीन कोठी और पूर्व नगर मंडल महामंत्री नीरज पंचाल है। इन दोनों की ओर से पिछले कई महिनों से भाजपा की रीति और नीति के अनुसार नही चल रहे थे। नगर पालिका सागवाडा के अध्यक्ष पद पर आशिष गांधी के मनोनयन के बाद लगातार विरोध करते नजर आए थे।
इसमें दोनो पदाधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया में भी अनगल बयानबाजी हो रही थे। ऐसे में कुछ दिन पहले सागवाडा नगर पालिका अध्यक्ष आशिष गांधी की ओर से नगर पालिका भवन को शहर से बाहर ले जाने की बात उठी थी। इसी बात पर इन दोनो पार्टी कार्यकर्ता ने जमकर विरोध किया था। जिसमें बाद में पालिका भवन को कही ओर जगह ले जाने का निर्णय फाइनल नही हुआ था। ऐसे में इन दोनो की ओर से 29 अगस्त को त्यागपत्र दिया था। जिसमें जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने स्वीकार करते हुए प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया। वही उनके व्यवहार को पार्टी विरोधी माना गया है।
दोनो पदाधिकारियों ने कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया को निलबित कराने का भर रहे थे दम्भ
नगर पालिका उपाध्यक्ष कुतुबुददीन कोठी ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि सागवाडा नगर पालिका में मनोनित आशिष गांधी कांग्रेसी नीतियों को लागू कर रहे है। जिससे भाजपा को भारी क्षति होगी। आने वाले समय में चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान होगा। वही भाजपा के अंदर पुराने कार्यकर्ताओं की कोई वखत नही है। जनता से जुडे कोई काम नही हो रहे है। दो वर्ष पूर्व नगर पालिका सागवाडा के चेयरमेन नरेंद्र खोडनिया को निलंबित कराया था। सागवाडा नगर पालिका भवन को यथावत रखने के लिए लडाई भी लडी थी। ऐसे में जो निर्णय अभी लिया जा रहा है वो पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता के साथ धोखा बताया।
पिछले तीन माह से सागवाडा क्षेत्र में चल रही है साजिश और प्रोपोगेंडा
राज्य में भाजपा शासन होने के बाद लगातार सागवाडा में मनोनित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सोची—समझी रणनीति के साथ कराया जा रहा है। पहली बोर्ड की बैठक में भाजपा समर्थित पार्षदों का नही जाना। दूसरी बैठक में कांग्रेस पार्षदो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देना और नगर पालिका सागवाडा के किसी भी निर्णय का लगातार जमकर विरोध हो रहा है। ऐसे में सागवाडा में भाजपा के खिलाफ हो रही इस प्रकार के साजिशों से लगातार परेशान चल रही थी।
वही सोशल मीडिया पर भाजपा की नीतियों का विरोध करने पर त्यागपत्र को जल्द ही स्वीकार करते हुए प्रदेश स्तर तक अनुशासनहीनता की शिकायत की गई है। सागवाडा नगर सहित आसपास के मंडलों में पार्टी विरोधी गतिविधियों ने अब नजर रखी जा रही है। जल्द ही कुछ अन्य कार्यकर्ता भी बाहर हो सकते है।