कतिसौर से 101 पदायात्री अंबाजी धाम के लिए रवाना, रात में गरबा रास और आरती हुई, 26 को चढ़ाएंगे ध्वजा



सागवाड़ा/ शुक्रवार को कतिसौर से प्रसिद्ध शक्ति पीठ अंबाजी धाम के लिए 101 पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इससे पहले सभी पदयात्रियों ने कटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। गुरुवार शाम को सभी पदयात्रियों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली।

जय अंबे मित्र मंडल के पदयात्रियों के रवाना होने से पहले गुरुवार शाम कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने पदयात्रियों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनारायण चौक पहुंची। जहां गरबा रास और आरती के कार्यक्रम किए गए।

अंबाजी धाम

ये वीडियो भी देखे

सवेरे महादेव मंदिर में दर्शन के बाद पूंजपुर मार्ग से होते हुऐ अंबाजी के लिए कूच किया। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., अंबाजी दूर है जाना जरूर है के जयकारों के साथ ही माता के दरबार के लिए श्रद्धालुओं के कदम बढ़ रहे थे। पद यात्री अपने साथ माताजी की मूर्ति को रथ में सवार कर खींचते हुए चल रहे थे । वहीं डीजे पर धार्मिक गानों के साथ पदयात्री केसरिया टीशर्ट में शोभायमान हो रहे थे।

पदयात्रियों के साथ भगवती पंड्या,राकेश पंड्या, अमित, महेश, संजय, दिलीप के सानिध्य में ये दल 26 सितंबर को माता के दरबार में पहुंच कर 51 फीट की लंबी ध्वजा चढ़ाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!