17 साल का बेटा घर में फंदे पर लटका, आंगन में सोएं माता -पिता ने उठकर रस्सी काटी, मौत

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के पांतली गांव में एक 17 साल के लड़के ने फांसी का फंदा लगा लिया। घर के आंगन में सोएं माता पिता ने उठकर रस्सी काटी और डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। 

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार बाबूलाल परमार निवासी पांतली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसके 3 बेटे और 1 छोटी बेटी है। प्रकाश (17) दूसरे नंबर का बेटा है। सोमवार रात के समय वह और उसकी पत्नी घर के आंगन में सोएं थे। जबकि बेटा प्रकाश घर के अंदर सोया था। बेटा प्रकाश रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के लिए उठा। ये देखकर उसकी मां भी उठ गई। जाली से झांककर देखा तो प्रकाश ने दीवार पर लगी खूंटी से चुनरी का फंदा लगाकर लटक गया था।

जिस पर दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। वही प्रकाश को गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता ने बताया की उसका बेटा प्रकाश 11वी कक्षा तक पढ़ा लिखा है। एक साल पहले पढ़ाई छोड़ने के बाद वह गुजरात में मजदूरी करने चला गया था। 2 महीने से वह घर पर ही था और वापस नहीं गया था।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!