धोखाधड़ी के आरोप में 2 महिलाएं समेत 4 गिरफ्तार, कागजों में कांट छांट कर हड़पी जमीन, धम्बोला थाना पुलिस ने की कार्रवाई

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/धम्बोला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए पीड़ित की जमीन को हड़प ली थी। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

धम्बोला थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया की 12 जनवरी 2023 को मेवडा निवासी दिनेश पुत्र हरिकृष्ण गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दिनेश गुर्जर ने रिपोर्ट में बताया था की उसके गांव के रहने वाले निवासी गणपत पुत्र मानसिंह गुर्जर, कल्पेश पुत्र मंशाराम गुर्जर, नन्नी देवी पत्नी गणपत गुर्जर और धनु पत्नी कल्पेश गुर्जर ने उसके और उसके परिवार का नामान्तरण करवाने के लिए पटवारी को गलत कागजात पेश किए। इसके बाद सरकारी दस्तावेजों में कांट-छांट करके उसकी जमीन हड़प ली है। जिस पर धंबोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। सरकारी रिकॉर्ड की जांच करने पर शिकायत सही मिली।

धंबोला पुलिस ने सोमवार को चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!