अनिता कटारा का बोधगया में सात दिवसीय प्रवास, धार्मिक, सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में रही सक्रिय



सागवाड़ा। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं राजस्थान की पूर्व विधायक अनिता कटारा ने बिहार राज्य के बोधगया विधानसभा क्षेत्र में सात दिवसीय विस्तारक प्रवास के दौरान धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

इस दौरान उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य  द्वारा स्थापित ऐतिहासिक बोधगया मठ में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और स्वामी विवेकानंद गिरी महाराज का सान्निध्य प्राप्त किया।

बोधगया मठ में स्वामी के साथ सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा पर विस्तार से संवाद हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बोधगया जिला के जिला संघचालक संजय कुमार भी मौजूद रहे। अनिता कटारा ने कहा कि वह स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सक्रिय हैं।

ये वीडियो भी देखे

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जीविका समूह की बहनों से संवाद, शिव चर्चा कार्यक्रमों में भागीदारी, प्रधानमंत्री योजनाओं के लाभार्थी बहनों से भेंट, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया।

इस सात दिवसीय प्रवास ने न केवल धार्मिक चेतना को सशक्त किया, बल्कि भाजपा की नीति और “सेवा ही संगठन” के संकल्प को भी जन-जन तक पहुँचाया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!