विधानसभा में विनियोग और वित्त विधेयक पर बहस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। इसके बाद बजट बहस पर रिप्लाई के दौरान सीएम कई घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने कहा हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की सड़क बनेगी, इसमें 5 करोड़ रुपए की मिसिंग लिंक सड़कें बनेंगी। प्रदेश में अगले वित्त वर्ष में 2500 हैंडपंप लगाए जाएंगे। गर्मियों के लिए हर कलेक्टर को एक करोड़ का अनटाइड फंड दिया जाएगा, इससे कलेक्टर पानी टैंकरों की व्यवस्था कर सकेंगे।
सीएम ने गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसमें चिह्नित किए गए गांव के सभी बीपीएल परिवारों को गरीबों के रेखा से बाहर किया जाएगा। पहले पेज में 5000 गांव का चयन किया जाएगा इस पर साढे 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
ये वीडियो भी देखे
सागवाड़ा के लिए घोषणाएं
- सागवाड़ा (डूंगरपुर) में किशनपुरा और वरदा के बीच मोरन नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- सागवाड़ा (डूंगरपुर) में धाणी बरवा से बनकोड़ा तक 3 किमी लंबी डामर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए स्वीकृत।
- सागवाड़ा (डूंगरपुर) में खरगु पाल रोड से पुरानी गोशाला होते हुए नवणिया तक 3 किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए स्वीकृत।
- सागवाड़ा (डूंगरपुर) में ओबरी ठाकुरजी मंदिर से पीपलागुज तक 2 किमी डामर सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत।
- सागवाड़ा (डूंगरपुर) में गामड़ा से उदयपुरामाफी तक 2 किमी डामर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत।
- सागवाड़ा (डूंगरपुर) में पादरा महादेव मंदिर से नवाटापरा तक 4 किमी डामर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!