सागवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में गुरुवार को विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के आह्वान पर गमलेश्वर तालाब की पाल पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सुबह से ही एसडीएम सुबोध सिंह चारण, पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी, अधिशासी अधिकारी मो. सुहेल शेख, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया और नगर के विभिन्न विभागों के अधिकारी श्रमदान के लिए एकत्रित हुए।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू और सफाई उपकरण लेकर तालाब की पाल की सफाई की। स्थानीय नागरिक और युवा भी इस अभियान में शामिल हुए।
Related Posts:
शादी से ठीक पहले नेहा प्रजापत ने की आत्महत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार – मानसिक प्रताड़ना बनी मौत की व...
सागवाड़ा रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया पौधारोपण
कतिसौर से 101 पदायात्री अंबाजी धाम के लिए रवाना, रात में गरबा रास और आरती हुई, 26 को चढ़ाएंगे ध्वजा
सागवाड़ा शहर के हाल: प्रमुख मार्गों पर बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था, बेतरतीब खड़े वाहन व अतिक्रमण से ...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

