पोस्ट ऑफिस से 20 लाख का गबन करने वाला डाक सेवक गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात, पासवर्ड चोरी छुपे देख पैसा किया था अपने खाते में ट्रांसफर, पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ
डूंगरपुर। जिले की ओबरी पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में 20 लाख रूपये का गबन करने वाले डाक सेवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपी डाक सेवक से पूछताछ कर रही है। ओबरी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्ट ऑफिस ओबरी में डाक सेवक महाराष्ट्र निवासी परमेश्वर पिता राजू घोड़के ने डाक आईडी का पासवर्ड चोरी छिपे देख लिया इसके बाद आरोपी परमेश्वर ने डाक ऑफिस के खाते में से 20 लाख रूपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस ने मुख्य डाकघर प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की थी इधर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने पैसे गबन करने की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी से गबन की रकम को लेकर पूछताछ कर रही है।
Related Posts:
अपना घर नहीं संभाल पा रहे तो प्रदेश कैसे संभालेंगे, बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- द...
शादी के दिन उठी अर्थी, अब उठ रही आवाज – दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान को ED का समन, बेटिंग ऐप केस में रणबीर कपूर ने जांच एजेंसी से 1 हफ्...
लोडिंग ऑटो बना आग का गोला, दमकल ने बुझाई तबाही की ज्वाला
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


