लुटेरी दुल्हन का फर्जी पिता गिरफ्तार, शादी के 4 घंटे बाद फरार हो गई थी दुल्हन, आरोपी ने रचा था लूट का षड्यंत्र

डूंगरपुर/चौरासी थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के फर्जी पिता बने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही लूट के लिए फर्जी शादी करवाने का षड्यंत्र रचा था। दलाल के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। शादी के 4 घंटे बाद ही दुल्हन फरार हो गई थी, लेकिन 1.20 लाख रुपए भी हड़प लिए थे।

चौरासी थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया कि 5 नवंबर को भातू भाई पुत्र कालू भाई रावल निवासी डूंगरा पोस्ट बिछोर फतेहपुरा जिला दाहोद गुजरात की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसमें बताया की उसकी सगाई भिंडा गांव में नीता बेन नाम की लड़की के साथ हुई थी। बिचौलिया ललित नाम के व्यक्ति ने उसकी सगाई करवाई थी। 28 अक्टूबर को वे लड़की देखने भिंडा गांव गए थे। लड़की नीता और उन्होंने एक दूसरे को देखने के बाद रजामंदी हो गई। शादी के लिए लड़की वालों ने 2 लाख 20 हजार रुपए मांगे, जिसमें से 1 लाख 20 हजार रुपए शादी के दिन और 1 लाख रुपए शादी के एक माह बाद देना तय हुआ।

31 अक्टूबर को शादी के लिए एक कार में 10 से 12 लोग आए। शादी की एवज में पहले से तय 1.20 लाख रुपए दिए। शादी होने के बाद शाम 5 बजे वापस जा रहे थे। करावाड़ा के पास दुल्हन ने नए कपड़े लेने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। गाड़ी के नीचे उतरते ही पीछे से आ रही बाइक पर दुल्हन बैठ गई। दुल्हन को लेकर बाइक सवार फरार हो गया। इसी बाइक को दुल्हन के घर पर भी देखा था। घटना के बाद बिचौलिए ललित को फोन किया। उसने कहा की ऐसी कई शादियां हमने करवा दी हैं। तुम्हारे जो करना है कर लो। हमारी बहुत जान पहचान है।

ये वीडियो भी देखे

घटना को लेकर पुलिस ने जांच करते हुए लुटेरी दुल्हन यमुना उर्फ नीता डामोर (30) पत्नी रमेश डामोर निवासी पालीसोड़ा फला नानका पुलिस थाना बिछीवाड़ा और बिचौलिया ललित उर्फ टाइगर (25) पुत्र देवीलाल मसार निवासी मसारो की ओबरी पुलिस थाना कल्याणपुर सलूंबर को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में लुटेरी दुल्हन के पिता बने रणछोड़लाल (62) पुत्र उदा बरंडा निवासी भिंडा फला तलावड़ी की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी रणछोड़लाल को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपी रणछोड़लाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने फर्जी शादी करवाकर रुपए ठगने का षड्यंत्र रचने की बात बताई। पुलिस मामले में आरोपी के दूसरे साथियों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!